DniNews.Live

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:गर्दन पर चोट के निशान, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अर्शी की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई। कुछ लोग उसे जिला अस्पताल भी लेकर आए थे, जहां उसकी गर्दन पर चोट के गहरे निशान देखे गए। इसके बाद वे उसे वापस गांव ले गए। सूचना मिलने पर बल्लभगढ़ निवासी मृतका की मां शबाना और मायके पक्ष के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शबाना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अर्शी की शादी वर्ष 2021 में कुंवरपुर निवासी इरफान से की थी, जो एक ऑटो चालक है। शादी के बाद अर्शी के दो बच्चे भी हुए। शबाना का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल और जेवरात की मांग को लेकर उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल उन्होंने आरोप लगाया कि इरफान और अन्य ससुरालियों ने उनकी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *