हाथरस में विभिन्न संगठनों ने शहीद दिवस मनाया। ब्रज कला केंद्र के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 95वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद पार्क में स्थापित तीनों क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। यह कार्यक्रम आशु कवि अनिल बोहरे की अध्यक्षता एवं चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संयोजन व संचालन में आयोजित हुआ। संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने काव्य पाठ के माध्यम से शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा, “जिनके साहस से आज़ादी का सूरज मुस्काया है, उन वीरों का बलिदान हर युग ने शीश झुकाया है।” कार्यक्रम में उपस्थित अन्य साहित्यकारों ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। श्याम बाबू चिंतन ने कहा, “आज शहीद दिवस पर शहीदों को नमन करें, उनके बनाये रास्ते पर अनुगमन करें।” पूरन सागर ने पढ़ा, “वतन की आबरू को जो हंसकर फांसी झूल गये, अपनी खुशी सपने देश की खातिर भूल गये।” रोशनलाल वर्मा ने कहा, “है हिमालय से ऊंचा शहीदों आपका सर, भेजता हूं मैं मरुध से ऐ जवानों नीर का स्वर।” प्रभू दयाल दीक्षित ‘प्रभू’ ने पढ़ा, “वीर शहीदों ने दिया प्राणों का बलिदान, शत-शत नमन उनको कहता रहेगा हिन्दुस्तान।” वीना गुप्ता एडवोकेट ने कहा, “शहीदों की बदौलत चमन है, वतन को शत-शत नमन है।” श्रद्धांजलि देने वाले वक्ताओं में गिर्राज सिंह गहलोत, देवेंद्र शर्मा एवं आमना बेगम शामिल थे। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही आज हम गर्व से जीवन जी रहे हैं। इस अवसर पर जयशंकर पारासर, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, हरीशंकर वर्मा, कपिल नरूला, पीयूष अग्निहोत्री, संतोष उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी दी श्रद्धांजलि… इसके अलावा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने भी आगरा रोड स्थित शहीद पार्क पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला सचिव विनोद करौतिया, उदय सिंह गौतम, आरडी आर्य, ओम कुमार पाथरे, उमेश चंद, शिवकुमार, किशोर, कुनाल, बीके पुष्कर और विकास मौजूद थे।

Leave a Reply