हाथरस में 1008 भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। दो दिवसीय यह महोत्सव 29 और 30 मार्च 2026 को आयोजित होगा। महोत्सव के पहले दिन, 29 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से माहेश्वरी धर्मशाला में ‘एक शाम महावीर के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य श्री राकेश भैया जी के सानिध्य में संपन्न होगा। दूसरे दिन, 30 मार्च को प्रातः 9 बजे से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह शोभा यात्रा नयागंज स्थित भगवान नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू होगी। जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सभी जैन मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाएगा और पूरे शहर में 24 तीर्थंकरों के नाम पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इस द्विदिवसीय महोत्सव के लिए निमंत्रण पत्रिका का समर्पण आज हलवाई खाना स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर और नयागंज स्थित 1008 श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में किया गया। इस अवसर पर बाल पंडित विशाल जैन वैद के निर्देशन में अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री अमित जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश जैन, संरक्षक धन्यकुमार सोगानी और पद्मकुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। शोभा यात्रा के संयोजक की जिम्मेदारी मंडी समिति के रिटायर्ड मंडी निरीक्षक उमेश चंद्र जैन को सौंपी गई है, जबकि उमेश चंद जैन (कपड़ा वाले) को स्वागताध्यक्ष बनाया गया है। शोभा यात्रा की तैयारियों में प्रमुख रूप से अनिल जैन गुड्डू, विजय जैन लोहिया, सुधीर जैन, संजीव जैन भूरा, गगन जैन, जितेंद्र जैन, आशीष जैन, कपिल जैन चूर्ण वाले, विवेक जैन, ललित जैन, सौरभ जैन रानू, धीरज जैन, धर्मेंद्र जैन, राकेश जैन, दिलीप जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन, मनीष जैन रंगवाले, अतुल जैन, यतीश जैन और हिमांशु जैन सहित कई सदस्य सक्रिय हैं।

Leave a Reply