हाथरस में मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस:सुंदरकांड पाठ और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम
![]()
हाथरस में मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस:सुंदरकांड पाठ और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम
हाथरस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद अनूप प्रधान, विधायक अंजुला सिंह माहौर, नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, संध्या आर्य, रामवीर सिंह भैयाजी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, प्रीति चौधरी, हरिशंकर राणा, संजय सक्सेना, मूलचंद वार्ष्णेय सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान उपस्थित वक्ताओं ने पार्टी के 47 वर्षों के संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
