हाथरस के जोगिया गांव के निकट आज शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। राधा वैली कॉलोनी के सामने एक बुजुर्ग का शव घर के आंगन में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 65 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र तेजवीर के रूप में हुई है। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटा नोएडा में रहता है। चंद्रपाल की पत्नी भी कुछ दिनों से अपने बेटे के पास गई हुई थीं। कुछ लोगों की नजर आंगन की ओर पड़ी तो उन्होंने चंद्रपाल को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना हाथरस गेट पुलिस को दी। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। चंद्रपाल ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। चंद्रपाल अपने पीछे तीन बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को भी दे दी गई है।
https://ift.tt/dOJ4tDm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply