Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

हाथरस में बिल्डिंग निर्माण के दौरान हादसा:सीढ़ियों से गिरकर महिला मजदूर की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित बेनीराम बाग में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय एक महिला मजदूर की मौत हो गई। 55 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी रूपकिशोर आज सुबह सीढ़ियों से नीचे गिर गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुड्डी देवी मजदूरी का काम कर रही थीं, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को दी सांत्वना… मृतक महिला गुड्डी देवी बिजली कॉटन मिल के पास की निवासी थीं। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेता लल्लन बाबू सहित कई अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मृतक महिला के परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *