DniNews.Live

हाथरस में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:4 लोग गिरफ्तार, कई घायल, पुलिस ने संभाली स्थिति

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला के नगला में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को आपस में झगड़ते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति… स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, यह झगड़ा बच्चों के बीच हुए विवाद के कारण शुरू हुआ था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *