हाथरस में पुलिस की पहल पर एक युवक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। एक महिला करीब दो साल से हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के सोखना गांव के एक युवक के साथ लाइव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कुछ समय पहले युवक ने महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया, जिससे उनके बीच विवाद हो गया। महिला ने हाथरस गेट कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। उसने बताया कि वह नौ माह की गर्भवती है और दर-दर भटक रही है। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए युवक को बुलाया और उसकी पहल पर युवक महिला को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने को तैयार हो गया। पुलिस इस मामले पर लगातार नजर रख रही थी। महिला ने दिया है लड़के को जन्म आज जब महिला दिव्यांशी (पत्नी कुलदीप) को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने एक लड़के को जन्म दिया। बच्चे के जन्म की जानकारी मिलते ही हाथरस गेट के दरोगा महेंद्र सिंह और कुछ अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने इस खुशी के मौके पर अस्पताल में मिठाई बंटवाई। इस महिला का पति और उसके परिवार के लोग भी मौजूद थे।
https://ift.tt/TCEgbrD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply