DniNews.Live

हाथरस में पिता की मौत, बेटे ने लगाया आरोप:ताऊ का बेटा बंधक बनाकर रखता था, बेटा छुड़ाकर लाया था गांव

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के ऊसवा गांव में एक ग्रामीण की कल देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शराफत अली पुत्र इस्माइल खान के रूप में हुई है। उनके बेटे नाजिम ने आरोप लगाया है कि शराफत अली को उनके ताऊ का लड़का लंबे समय से अपने साथ रखता था और उनके साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें बंधक बनाकर रखता था। नाजिम के अनुसार कल को उसके पिता शराफत अली और ताऊ का लड़का उसे मिल गए। नाजिम अपनी मां के साथ था। जब वह अपने पिता को अपने साथ ले जाने लगा, तो ताऊ के लड़के ने नाजिम और उसकी मां के साथ मारपीट की। इसके बावजूद, नाजिम अपने पिता को अपने गांव ले आया। गांव पहुंचते ही शराफत अली की मौत हो गई। नाजिम ने आशंका जताई है कि उनके पिता की मौत हार्ट अटैक या किसी अन्य अज्ञात कारण से हुई है, जो कथित दुर्व्यवहार से संबंधित हो सकता है। पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच पड़ताल… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *