DniNews.Live

हाथरस में पत्नी के अपहरण का आरोप:दो महिलाओं सहित पांच पर FIR, जेवरात-नकदी भी ले जाने का आरोप

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने महिला को अपने घर में बंधक बना रखा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 मार्च को पड़ोस में रहने वाली एक महिला उनकी पत्नी को गुमराह कर दूसरी शादी कराने के उद्देश्य से अपने साथ ले गई। इस घटना में कैलाश, उसकी मां बर्फी देवी, असलम और अनुज भी कथित रूप से शामिल थे। जेवरात और नकदी की चोरी का आरोप
पति ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पत्नी के साथ लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख रुपये नकद भी ले लिए। बच्चों को घर पर छोड़ दिया गया। पीड़ित युवक ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और वह अपनी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। पत्नी के अपहरण के कारण उसकी दुकान भी बंद करनी पड़ी। पुलिस कर रही मामले की जांच
सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सक्रिय है और जल्द कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *