हाथरस के परिषदीय विद्यालयों में आज 1 अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने ‘स्कूल चलो अभियान’ को ‘बाल उत्सव’ के रूप में मनाया। अभियान के पहले दिन विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया। सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट की गई। कई स्कूलों को गुब्बारों, झंडियों और बैनरों से सजाया गया था। स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैलियां.. बच्चों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैलियां भी निकालीं, जिनके माध्यम से अभियान का संदेश दिया गया। इन रैलियों में परिषदीय स्कूलों के बच्चे शामिल थे। कुछ विद्यालयों में शैक्षिक सत्र के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। स्कूलों में काफी चहल-पहल दिखाई दी।

Leave a Reply