हाथरस में तेज आंधी-बारिश, पेड़ और होर्डिंग्स गिरे:40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा, अधिकतम 34, न्यूनतम 21 डिग्री तापमान

हाथरस में मंगलवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ करीब आधे घंटे तक रिमझिम बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए और विद्युत तार टूट गए। होर्डिंग्स उखड़ गए। शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। आंधी के कारण मुरसान-सादाबाद रोड पर कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। दोपहर करीब 3 बजे मुरसान रोड पर धनौली के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ को काटकर और ट्रैक्टर की मदद से हटाकर रास्ता साफ किया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। सादाबाद से मुरसान तक एक दर्जन से अधिक पेड़ सड़क पर गिरे। सलेमपुर गांव में भी आंधी का असर देखा गया। यहां सुल्तान सिंह के पुत्र जयपाल सिंह की हार्डवेयर की दुकान पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस आंधी और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पहले से ही ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल को क्षति पहुंची थी, और अब आज की बारिश व अंधड़ ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं। मौसम में भी बदलाव आया, कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस था, जबकि आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein