DniNews.Live

हाथरस में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई:सपाइयों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी की

हाथरस में प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी और प्रदेश कमेटी सदस्य राम नारायण काके के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तालाब चौराहा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया अमर रहें’ और ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सपाइयों ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी नेताओं ने हाथरस जनपद की तीनों विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद… कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद शाह, हाजी नवाब हसन, नरेश कुमार दिवाकर, पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल कुमार वार्ष्णेय, जाकिर कुरैशी, श्रीराम यादव, बंटी यादव, ऋषिपाल बघेल, योगेश समाधिया, अकील कुरैशी, शाहबाज खान, राजकुमार दिवाकर, विनोद कुमार कुशवाहा, आशु कुशवाहा, योगेश पंडित, योगेश कुमार, रामकुमार, गुड्डा पुजारी और आजाद कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *