हाथरस में डबल डेकर बस पलटी:कई यात्री घायल, गुड़गांव से फर्रुखाबाद जाते समय हादसा


                 हाथरस में डबल डेकर बस पलटी:कई यात्री घायल, गुड़गांव से फर्रुखाबाद जाते समय हादसा

हाथरस में डबल डेकर बस पलटी:कई यात्री घायल, गुड़गांव से फर्रुखाबाद जाते समय हादसा

हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। यह हादसा कानपुर-दिल्ली हाईवे पर गढ़िया/गांव इकबालपुर के निकट आज सुबह करीब 3:00 से 3:30 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, बस गुड़गांव से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी और इसका नंबर AR 11C 4515 बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रातभर हुई तेज बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इकबालपुर के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस खाई में जा गिरी। बस में दो दर्जन से अधिक, कुछ लोगों के अनुसार 30 से 32 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में एक पति-पत्नी सहित कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना और अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह पुलिस व राहत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा राऊ भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला… पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ देर की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात को भी सामान्य कर दिया गया।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein