हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मृतक के सगे भाई हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन डंडे और एक दराती भी बरामद की है। यह घटना गांव सीकुर में हुई। कल 20 मार्च को वीनेश पत्नी हरिकेश निवासी सीकुर ने सासनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके ससुर भीमसेन और ननद वर्षा खेत पर चारा काटने गए थे। तभी आरोपी खेत पर आए और बंटवारे को लेकर उनके ससुर से झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने भीमसेन के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में भीमसेन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना के आधार पर सासनी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना पुलिस सहित पांच टीमों का गठन किया गया। हत्या में प्रयुक्त डंडे और दराती बरामद इन टीमों ने मात्र 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए ग्राम सीकुर निवासी पूरन सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह और रवेन्द्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह को गांव कोमरी की पुलिया, विजयगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि ये दोनों मृतक भीमसेन के सगे भाई हैं। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे और एक दराती बरामद की है।

Leave a Reply