हाथरस में आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। आगरा रोड स्थित गोपाल जनरल स्टोर से महेश ब्रांड समा चावल, मुरसान के अमन ट्रेडर्स से सेंधा नमक और सादाबाद की वीएस प्रोविजन स्टोर से कुट्टू के आटे का नमूना संदेह के आधार पर लिया गया। इसके अतिरिक्त, सिकंदराऊ में राधे स्वीट्स से पनीर, सादाबाद में अर्ध सैनिक बल कैंटीन से अरहर दाल, रोहित प्रोविजन स्टोर से मूंग धुली दाल, सैफऊ में दिनेश की डेयरी से पनीर, मुरसान के अमन प्रोविजन स्टोर से अजंता फूड कलर और मथुरा रोड स्थित राघव ट्रेडर्स से मोहिनी चाय के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे… सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ (FSW) वाहन के माध्यम से जंक्शन, सलेमपुर, रति का नगला और पंत चौराहे पर खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। इसमें दूध की मिठाइयां, दही, बेसन के लड्डू और मसाले शामिल थे। जांच रिपोर्ट तैयार कर खाद्य कारोबारकर्ताओं को तुरंत अवगत कराया गया। इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए, जिसमें लोगों को मिलावट के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, करतार सिंह, डॉ. विकास और ओमकार कुशवाहा शामिल थे। विभाग ने बताया कि निरीक्षण और छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply