DniNews.Live

हाथरस में किशोर की मौत:रात में दोस्तों से मिलकर लौटा था, सुबह घर में मृत मिला, घर वालों ने रंजिश से इंकार किया

हाथरस के नगला बनारसी गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर रात को अपने दोस्तों से मिलकर घर लौटा था, लेकिन सुबह वह अपने घर पर अचेत अवस्था में मिला।परिवार के सदस्य उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नगला बनारसी निवासी पंकज शर्मा के बेटे आयुष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आयुष बीती रात अपने कुछ दोस्तों से मिलने गया था और उसके बाद घर आकर सो गया था। सुबह परिवार के लोगों ने उसे मृत पाया। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल… पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आयुष के पिता पंकज शर्मा ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *