हाथरस में कांग्रेसियों ने मनाई जगजीवन राम की जयंती:पूर्व उप प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर किया नमन
![]()
हाथरस में कांग्रेसियों ने मनाई जगजीवन राम की जयंती:पूर्व उप प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर किया नमन
हाथरस के बांधनू स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व हाथरस कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम केवल एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के महान प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन दलित, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को सम्मान, अधिकार और समान अवसर दिलाने के लिए समर्पित किया। उपाध्याय ने आगे कहा कि श्रम, कृषि, रेल और रक्षा मंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की प्रगति को नई दिशा दी। उन्होंने हरित क्रांति को मजबूती दी, किसानों के हितों को आगे बढ़ाया और 1971 के युद्ध के दौरान रक्षा मंत्री के रूप में देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। उनकी यह भूमिका सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष, सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा स्रोत है। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद… इस अवसर पर जीतेंद्र उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, राधारमण पाठक, मोहित शर्मा, अमन पाराशर, सोमप्रकाश उपाध्याय, अभी, विनय उपाध्याय, हिमांशु सेंगर, जितेंद्र चौहान, शेखर राज, प्रवेश नगाइच, अरविंद कुमार, मनोज गोली और सुशील उपाध्याय आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
