DniNews.Live

हाथरस में ईद की नमाज अदा, 9 तस्वीरें देखें:हजारों अकीदतमंदों ने की भीड़ उमड़ी, पुलिस ने सड़क नहीं पढ़ने दी नमाज

हाथरस में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिलेभर की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। मुरसान गेट स्थित ईदगाह में तयशुदा समय से पहले ही हजारों अकीदतमंदों की भीड़ जमा हो गई, जहां उन्होंने जानमाज और चादर बिछाकर नमाज के लिए स्थान ग्रहण किया। इस अवसर पर मौलाना इकबाल ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। इससे पहले हारुन नदवी ने तकरीर पेश की, जिसमें उन्होंने भी देश और समाज की उन्नति की कामना की। उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने का आह्वान भी किया। नमाज के बाद ईदगाह के पास फितरा और जकात बांटी गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिले की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस प्रशासन ने सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी और इस दौरान ईदगाह का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया। वहां आए अन्य मुस्लिम समाज के लोगों को दूसरी मस्जिदों में नमाज के लिए भेजा गया। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम सदर राजबहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। 9 तस्वीरें देखिए… काफी राजनेता भी रहे ईदगाह पर मौजूद… विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी ईदगाह पहुंचे, जिनमें सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू एडवोकेट, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, भीम आर्मी के अध्यक्ष प्रकाश चंद गौतम शामिल थे। पूर्व आईपीएस आदित्य वर्मा ने भी मुस्लिम समाज के लोगो को ईद की मुबारकबाद दी। कार में से उठने लगा धुआं, मची खलबली… ईदगाह के बाहर उस समय जाम लग गया, जब एक कार से धुआं उठने लगा और वह बंद हो गई। पुलिस ने बाद में उस कार को वहां से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *