DniNews.Live

हाथरस में ईको वैन रजवाह में गिरी:नगला भोजा के पास हादसा, फंसे लोगों को बाहर निकाला गया

हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में नगला भोजा के पास नवीपुर बंबे में एक ईको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी वैन नहर में जा गिरी। वैन में 4 से 5 बच्चों सहित कुछ अन्य लोग भी सवार थे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और वैन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को निकाला सुरक्षित बाहर… सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद, क्रेन की सहायता से वैन को भी नहर से बाहर निकाला गया। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला भोजा के पास हुई। बचाव कार्य के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *