DniNews.Live

हाथरस में अज्ञात वाहन ट्रैक्टर को मारी टक्कर:चालक की मौत, एक घायल अलीगढ़ में भर्ती

हाथरस के सिकंदराराऊ में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अलीगढ़ में चल रहा है। यह हादसा सिकंदराराऊ-अलीगढ़ एनएच हाईवे-34 पर हुआ। अलीगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अलीगढ़ के अकराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी 28 वर्षीय आसिम पुत्र मकबूल के रूप में हुई है। वह रात करीब 12 बजे सिकंदराराऊ की तरफ से ट्रैक्टर लेकर अपने गांव जा रहे थे। उनके साथ फारुख पुत्र अंसार भी ट्रैक्टर पर सवार थे। अलीगढ़ में ही होगा मृतक का पोस्टमार्टम गांव हुसैनपुर के पास हुए इस हादसे में आसिम और फारुख गंभीर रूप से घायल हो गए। आसिम को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल फारुख का अलीगढ़ में उपचार जारी है। चूंकि आसिम की मौत अलीगढ़ में हुई है, इसलिए उनका पोस्टमार्टम वहीं किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *