DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में अक्षय नवमी पर्व मनाया:महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा की, पकवान बनाकर वनभोज किया

हाथरस में अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने धन, वैभव और पुत्र प्राप्ति की कामना करते हुए आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। पर्व के दौरान महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की परिक्रमा की और गरीब व असहाय लोगों को दान दिया। कई महिलाओं ने वन भोजन का भी आनंद लिया। सुबह से ही महिलाएं पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटी थीं। अक्षय नवमी के अवसर पर भक्तों ने यमुना स्नान और गोवर्धन परिक्रमा के लिए भी प्रस्थान किया। शहर के वन खंडी महादेव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर आंवले के वृक्ष की विशेष पूजा की गई। बेनीराम बाग में महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। शहर के प्रमुख मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने आंवला वृक्ष की 108 परिक्रमाएं लगाईं। घरों में भी की उपासना… श्रद्धालुओं ने गरीब और असहाय लोगों को खाद्य सामग्री, कपड़े आदि का दान किया। कई लोगों ने गो पूजन कर मनौती मांगी। इस दिन महिलाओं ने उपवास भी रखा। पर्व से पहले अक्षय नवमी की कथा का श्रवण किया गया। कई महिलाओं ने पकवान बनाकर वनभोज किया। घरों में भी महिलाओं ने आंवले की डंडी की पूजा कर कथा का वाचन किया।


https://ift.tt/x9TvkHN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *