Breaking News

हाथरस पुलिस ने चार बदमाश पकड़े:एक बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल, केला व्यापारी से लूटपाट मामले का खुलासा


                 हाथरस पुलिस ने चार बदमाश पकड़े:एक बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल, केला व्यापारी से लूटपाट मामले का खुलासा

हाथरस पुलिस ने चार बदमाश पकड़े:एक बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल, केला व्यापारी से लूटपाट मामले का खुलासा

सादाबाद। पुलिस ने सादाबाद के एक केला व्यापारी से हुई लूटपाट के मामले का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश शिवम पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कांबिंग कर उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। यह घटना इस्लामनगर मोहल्ला के निवासी लवकुश के चाचा हरिओम के साथ हुई थी। 2 अप्रैल को रात करीब 10 बजे, हरिओम अपने केला प्लांट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान छावी मियां के बाग के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और लगभग चार लाख रुपये, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा और मोबाइल फोन छीन लिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण के मुताबिक, देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लूटपाट करने वाले बदमाश दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल भगा दी। पुलिस ने उनका पीछा कर घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवम घायल हो गया। पुलिस ने कांबिंग के दौरान अन्य तीन अभियुक्त दीपू, रंजीत और पवन कुमार उर्फ चुन्ना को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मोटरसाइकिल तमंचा 1,97,000 रुपये नकद एक सोने की अंगूठी एक सोने का कड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम, दीपू, रंजीत कुमार, पवन कुमार उर्फ चुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और लूटपाट की सभी जानकारियों को रिकॉर्ड में दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *