हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मडनई गांव की एक छात्रा शुक्रवार को बुलंदशहर के नरोरा में गंगा स्नान के दौरान डूब गई। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। डूबी हुई छात्रा की पहचान आरती कुमारी (20) के रूप में हुई है, जो दिगंबर सिंह की पुत्री है। आरती नीट की तैयारी कर रही थी। यह घटना उसके 20वें जन्मदिन के अवसर पर हुई। आरती अपने परिवार के साथ नरौरा घाट पर गंगा स्नान के लिए गई थी। स्नान करते समय वह अचानक पानी के तेज बहाव में फंस गई और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गई। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। देर शाम तक तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। उसके बचाव अभियान शुरू किया गया। गंगा में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण गोताखोरों को तलाशी अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 12 घंटे तक लगातार चले अभियान के बावजूद, शाम तक आरती का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। देर शाम तक नरोरा में उसकी तलाश जारी रही।

Leave a Reply