हाईवा दुर्घटना में फंसा खलासी, सीआईएसएफ ने सुरक्षित निकाला:झारखंड में अनियंत्रित वाहन खाली रैक पर गिरा, चालक घायल

एनटीपीसी कहलगांव से ललमटिया कोयला खदान जा रहा एक हाईवा अनियंत्रित होकर खाली रैक पर गिर गया। यह हादसा तेलगामा के पास एनएच-133 पर हुआ। यह दुर्घटना बिजलीघर के एमजीआर सिस्टम के ऊपर से गुजरने वाली सड़क पर हुई। हादसे में वाहन चालक लालू रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में हाईवा में सवार करीब 23 वर्षीय खलासी धीरज कुमार वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के फायर विंग की टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। बचाव अभियान का नेतृत्व एएसआई फायर एस. बनर्जी ने किया। कड़ी मशक्कत और लगभग 50 मिनट के निरंतर प्रयास के बाद खलासी धीरज कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बचाव कार्य के दौरान इंस्पेक्टर कार्य संगीत सीवी, सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम, इंस्पेक्टर फायर एस.के. ओझा, एनटीपीसी के एजीएम (एमजीआर) प्रदीप रॉय और अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन की ओर से ललमटिया थाना प्रभारी एसआई रोशन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी की। इस हादसे के कारण एमजीआर ट्रैक पर लगभग सात घंटे तक परिचालन बाधित रहा, जिससे कोयला परिवहन प्रभावित हुआ। बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर ट्रैक को बहाल किया गया। सीआईएसएफ फायर विंग की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी जान बच सकी।


https://ift.tt/NzpUdJ1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top