DniNews.Live

हर जिला समिति में रेडक्रॉस प्रतिनिधि होगा नामित:लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिए निर्देश, दानदाता सम्मानित

लखनऊ के केसरबाग स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने की। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें सबसे प्रमुख निर्णय हर जिला स्तरीय समिति में रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि को नामित करने का रहा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, सचिव सहित राज्यभर से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बीते वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, वहीं आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पदाधिकारियों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए संस्था को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए जाएंगे, जिनका पालन अनिवार्य होगा। बैठक के दौरान लखनऊ के दो समाजसेवियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उनके योगदान के लिए डिप्टी सीएम ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में रामपुर जनपद का भी सक्रिय प्रतिनिधित्व रहा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीबी शर्मा और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. चेहल ने बैठक में भाग लिया। अंत में डिप्टी सीएम ने सभी पदाधिकारियों से सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए बैठक का समापन किया

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *