DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरसिद्धि में पिकअप से शव बरामद:मृतक के पिता ने पांच लोगों पर दर्ज कराई FIR

हरसिद्धि थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से शव बरामद होने के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मृतक के पिता के आवेदन पर पांच लोगों को नामजद किया है। थानाध्यक्ष सह डीएसपी रिषभ कुमार ने बताया कि मृतक खूबलाल साह (32 वर्ष) के पिता राजेंद्र साह ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र मंगलवार को रोज की तरह अभियुक्तों के साथ मछली लाने गोरखपुर गया था। खूबलाल थोक मछली खरीदने के लिए एक बिना नंबर की नई पिकअप से गया था। बुधवार को परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली, जिसके बाद वादी ने हरसिद्धि पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पिकअप वाहन सहित बनछीउली नहर के समीप से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। राजेंद्र साह ने अपने आवेदन में राजेंद्र साह (पिता शिवचंद्र साह), लालबाबू साह, लड्डू साह और भदई सहनी सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


https://ift.tt/PoY5BpU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *