DniNews.Live

हरदोई हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, चार घायल:कछौना में खड़े डंपर से टकराया ट्रक, कार भी भिड़ी


                 हरदोई हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, चार घायल:कछौना में खड़े डंपर से टकराया ट्रक, कार भी भिड़ी

हरदोई हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, चार घायल:कछौना में खड़े डंपर से टकराया ट्रक, कार भी भिड़ी

हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई पलिया हाईवे पर रात को एक सड़क हादसा हुआ। ग्राम भीरीघाट के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से एक तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही एक कार भी उससे जा भिड़ी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में नूर आलम की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क किनारे खड़े डंपर और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *