Breaking News

हरदोई सांसद बोले- नगर में 40 साल में विकास नहीं:होली मिलन समारोह में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे सांसद


                 हरदोई सांसद बोले- नगर में 40 साल में विकास नहीं:होली मिलन समारोह में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे सांसद

हरदोई सांसद बोले- नगर में 40 साल में विकास नहीं:होली मिलन समारोह में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे सांसद

हरदोई के सांसद जयप्रकाश रावत ने हरदोई नगर के विकास पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 सालों में नगर में विकास का एक भी काम बता पाना मुश्किल है। सांसद ने यह बात हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव में आयोजित एक होली मिलन समारोह में कही। इस अवसर पर सांसद रावत ने कहा कि कुछ लोगों को यह घमंड है कि उन्होंने उन्हें जिताया है, जबकि यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत है कि वह सातवीं बार सांसद बने हैं। उन्होंने कहा जब विपक्षी पार्टियों के नेता उनसे हरदोई नगर में हुए विकास कार्यों के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। सांसद ने यह भी कहा कि खुद उनकी पार्टी के लोग भी 40 सालों में हरदोई में हुए विकास कार्यों के बारे में नहीं बता पाते हैं। इस दौरान सांसद ने शाहाबाद और सवायजपुर विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की तारीफ की। हालांकि, उन्होंने हरदोई नगर की स्थिति को सभी जिला मुख्यालयों से खराब बताया। सांसद के अनुसार, लखनऊ से हरदोई में प्रवेश करते ही बड़े-बड़े गड्ढे मिलते हैं, जिससे रास्ता तय करना मुश्किल हो जाता है। जयप्रकाश रावत ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने लखनऊ रोड से पिहानी चुंगी तक सड़क को बेहतर बनाने का संकल्प लिया था। इसके लिए 77 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि काम किसी और ने कराया है, लेकिन श्रेय कोई और लेने की कोशिश कर रहा है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *