समाजवादी पार्टी कार्यालय हरदोई में सोमवार को समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने की। कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया और “डॉ. राम मनोहर लोहिया अमर रहें” के नारे लगाए। वक्ताओं ने उनके विचारों और समाजवादी सोच को वर्तमान राजनीति में भी प्रासंगिक बताया। अध्यक्षता कर रहे अजय सिंह पाल ने कहा कि डॉ. लोहिया समाजवादी पार्टी के प्राण हैं और पार्टी उनके बताए रास्ते पर चल रही है। उन्होंने लोहिया को एक युगपुरुष बताया, जिनके विचारों से प्रेरित होकर मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाई और अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री बनकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। पाल ने युवाओं को लोहिया जी के प्रसिद्ध नारे “जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती” की याद दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजाराम यादव, जिला सचिव प्रदीप राजवंशी, मोतीलाल यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष गिरिजा शंकर पाल, महावीर यादव, जितेंद्र यादव, मदनपाल वर्मा और रतीभान यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply