DniNews.Live

हरदोई में MY BHARAT युवा अभियान की बैठक:युवा मंडल विकास के लिए युवाओं को किया गया प्रेरित

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘MY BHARAT युवा अभियान युवा मंडल विकास अभियान’ के तहत जनपद के मल्लावां और बेहंदर ब्लॉक में युवाओं की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में विभिन्न ग्राम पंचायतों के युवा मंडल अध्यक्ष, सचिव और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मल्लावां ब्लॉक में आयोजित बैठक में खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में चंद्रशेखर एडवोकेट और समाजसेवी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सीमा देवी ने अतिथियों का अंगवस्त्र और बैज लगाकर स्वागत किया। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें खेलकूद, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर दिया कि युवा देश के विकास की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। दूसरी ओर, बेहंदर में आयोजित बैठक में जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को संगठित कर समाज के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रतिमा वर्मा ने यह भी बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के युवा मंडल गठित किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान पंजीकरण प्रक्रिया और अभियान की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी साझा की गई। इन कार्यक्रमों का संयोजन मृदुल अवस्थी और युवा मंडल अध्यक्ष आसिम अली द्वारा किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *