DniNews.Live

हरदोई में 9 हेलीपैड निर्माण के लिए बजट जारी:भूमि चयन पूरा, 19 हेलीपैड बनाने की योजना को वित्तीय स्वीकृति

हरदोई में 19 स्थायी हेलीपैड बनाने की योजना को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने हेलीपैड निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, भूमि चयन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, जिससे अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इन हेलीपैड का उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं और वीआईपी आवाजाही को सुगम बनाना है। यह योजना जिला मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों पर हेलीपैड निर्माण पर केंद्रित है। अधिशाषी अभियंता मनिन्दर सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) को फिलहाल 9 हेलीपैड के निर्माण के लिए बजट दिया गया है। प्रत्येक हेलीपैड पर लगभग 85 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। शेष हेलीपैड के लिए धनराशि चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। जिलाधिकारी अनुनय झा के अनुसार, सवायजपुर, संडीला, शाहाबाद और बिलग्राम तहसीलों में हेलीपैड बनाए जाएंगे। सदर तहसील में पहले से हेलीपैड मौजूद होने के कारण वहां नया निर्माण नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, बेहंदर, भरावन, भरखनी, हरियावां, कछौना, कोथावां, माधौगंज, मल्लावां, पिहानी, सांडी, सुरसा, टड़ियावां और टोडरपुर ब्लॉकों में भी हेलीपैड निर्माण प्रस्तावित है।अधिकारियों ने बताया कि बजट जारी होने से इस परियोजना को गति मिलेगी और निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकेगा। इन हेलीपैड के बनने से आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही, गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस के जरिए शीघ्र बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना संभव हो पाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *