अहिरोरी क्षेत्र के बाबा भूतनाथ दरबार स्थित श्री महर्षि मंगल गिरि आश्रम में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आश्रम परिसर में 80 फीट ऊंचा धर्म ध्वज फहराया जाएगा, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह कार्यक्रम आश्रम के महंत, अध्यक्ष एवं संरक्षक पंडित जगई शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। इसमें श्री महर्षि मंगल गिरि सेवा समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों का सहयोग मिल रहा है। इस ध्वज की विशेषता यह है कि यह लगभग 3 किलोमीटर दूर से भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। रात में इसमें लगा रेडियम इसे चमकाएगा, जिससे इसकी दृश्यता बढ़ेगी। इसी अवसर पर आश्रम परिसर में बाबा भूतनाथ दरबार का लगभग 5 वर्ग मीटर का एक बड़ा बोर्ड भी स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में दूर-दराज से संत-महात्माओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे धार्मिक माहौल और समृद्ध होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ध्वजारोहण के साक्षी बनें। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply