DniNews.Live

हरदोई में सर्वाधिक 5.90 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री:मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव-गांव लगेंगे विशेष कैंप, सरकारी योजनाओं का दिलाएंगे लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर लगाकर किसानों को इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। हरदोई में प्रदेश के अन्य जनपदों से अधिक 5.90 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को एक ही पहचान के आधार पर मिलेगा। आधार लिंकिंग के माध्यम से अभिलेखों में त्रुटियों को ठीक कर ‘किसान पहचान पत्र’ बनवाने पर भी जोर दिया जा रहा है। उपनिदेशक कृषि सतीश कुमार पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अब तक प्रदेश के सभी जनपदों में सर्वाधिक 5,90,428 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा चुकी है। कुल 8,03,000 किसानों का लक्ष्य निर्धारित है। शेष किसानों को जोड़ने के लिए 6 से 15 अप्रैल तक गांव-गांव विशेष कैंप लगाए जाएंगे। पांडे ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए, किसानों से जल्द पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *