हरदोई में सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर हुई। महिला बाइक पर सवार थी और ब्रेकर आने से उछलकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला को तत्काल हरदोई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के रोजा थाना क्षेत्र के तोनी गांव निवासी देवनारायण अपनी पत्नी राधा देवी के साथ बाइक से हरदोई आ रहे थे। वे हरदोई में एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने साढू की बहू को देखने जा रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव के पास ब्रेकर आने से राधा देवी बाइक से उछलकर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरुवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply