हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में रविवार को संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ित आलोक बाबू ने आरोप लगाया है कि उनके परिजनों ने संपत्ति हड़पने के इरादे से उनके परिवार पर हमला किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उन पर हमला किया गया था, गोली चलाई गई थी और उनकी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की गई थी, जिसके मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया आलोक बाबू के अनुसार, रविवार को उनके घर में घुसकर सामान उठाने का प्रयास किया गया। इसका विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष टड़ियावां ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुके हैं, जिन पर पूर्व में भी कार्रवाई की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि इस बार फिर झगड़ा हुआ है, जिसमें दोनों ओर के लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
https://ift.tt/ZdlynoN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live