DniNews.Live

हरदोई में शनिदेव की मूर्ति खंडित:ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर लगाया आरोप, माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप

हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव में अराजक तत्वों द्वारा शनिदेव की मूर्ति खंडित कर दी गई। बुधवार की सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त पाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर गांव का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने मंदिर के आसपास निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी गांव में हनुमान जी की मूर्ति खंडित की जा चुकी है। इस संबंध में एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *