[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

हरदोई में लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल और नकदी बरामद, परिचित ने रची थी साजिश


                 हरदोई में लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल और नकदी बरामद, परिचित ने रची थी साजिश

हरदोई में लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल और नकदी बरामद, परिचित ने रची थी साजिश

हरदोई में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि वारदात को अंजाम देने की साजिश पीड़ित के एक परिचित ने ही रची थी। मामला सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को राजवीर पुत्र गोवर्धन निवासी ग्राम ऊंचागांव, थाना हरपालपुर ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने भाई सोमपाल और साथी सुंदरम के साथ एक ही मोटरसाइकिल से आभूषण गिरवी रखने शाहाबाद जा रहे थे। रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर सैदापुर गांव के सामने एक मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और आभूषण व तीनों के मोबाइल फोन लूट लिए। सवायजपुर कोतवाली में लूट आदि की धारा में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर एक टीम गठित की गई और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर तीन आरोपी सुंदरम, सत्यम उर्फ जयेन्द्र प्रताप सिंह और पंकज को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन, 2500 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 61(2) और 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सुंदरम, जो डाला बुकिंग का काम करता है, की पहचान पहले से ही वादी राजवीर से थी। राजवीर ने उससे आभूषण गिरवी रखने में मदद मांगी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए सुंदरम ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रच डाली और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein