हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बालक की यूकेलिप्टस की वल्ली गिरने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब बालक अपने ननिहाल में बच्चों के साथ खेल रहा था। डॉक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक की पहचान हरदोई शहर कोतवाली के कसरामा गांव निवासी सूरज सिंह के पांच वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में हुई है। आर्यन करीब दो माह पहले अपनी मां के साथ अपने ननिहाल, सांडी थाना क्षेत्र के वम्टापुर गांव निवासी चंचल सिंह के यहां आया हुआ था। दोपहर के समय आर्यन बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक उसके ऊपर यूकेलिप्टस की एक वल्ली गिर गई। वल्ली गिरने से आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में ननिहाल के लोग और उसकी मां उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां कुछ देर इलाज चलने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
https://ift.tt/x5qVsR4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply