हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित हत्या हरण तीर्थ के पौराणिक सरोवर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक को डूबती हुई युवती को बचाते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवती सरोवर में डूब रही थी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। वीडियो को बताया गया पुराना युवक युवती को बचाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इस दौरान वह खुद भी डूबने लगा। यह देखकर पास खड़े एक व्यक्ति ने तालाब में रस्सी फेंकी। रस्सी के सहारे युवक ने युवती को बाहर निकाला, जिससे दोनों की जान बच गई। बेनीगंज कोतवाल मार्कंडेय सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुराना है। उन्होंने पुष्टि की कि पिछले एक हफ्ते में इस तीर्थ स्थल पर ऐसी कोई घटना दर्ज नहीं की गई है।

Leave a Reply