DniNews.Live

हरदोई में मूकबधिर ने किया मासूम के साथ कुकर्म:आरोपी मौके से फरार, मां की शिकायत पर केस दर्ज

हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक साढ़े चार साल के मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। एक किशोर पर मासूम के साथ कुकर्म करने का आरोप है। घटना के बाद मासूम बेहोश हो गया, जिसे परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद मासूम की मां ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। बेटे के साथ मायके में रहती पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उनके पति दूसरे जिले में मजदूरी करते हैं, इसलिए वह अपने साढ़े चार साल के बेटे के साथ मायके में रहती हैं। बीते 13 मार्च को उनका पुत्र मकान के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक किशोर ने खेलने के बहाने मासूम को बाग में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। कुकर्म के बाद मासूम बेहोश हो गया और आरोपी किशोर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने मासूम को बेहोशी की हालत में देखा और उसकी मां को सूचना दी। सूचना मिलने पर महिला तुरंत मौके पर पहुंची और अपने बेटे को शहर के एक निजी अस्पताल ले गई। अस्पताल में तबीयत में सुधार होने के बाद मासूम ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला आरोपी के घर शिकायत करने गई, जहां आरोपी के माता-पिता और चाचा ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें घर से भगा दिया। आरोपी मूकबधिर है थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी किशोर के खिलाफ कुकर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, आरोपी के माता-पिता और चाचा के खिलाफ पीड़ित की मां से गाली-गलौज करने के आरोप में भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मूकबधिर है। उसको पुलिस अभिरक्षा लेने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *