हरदोई में भट्ठा मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत:परिजन बोले- दो माह पुराने विवाद में हुई हत्या, पुलिस कर रही जांच
![]()
हरदोई में भट्ठा मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत:परिजन बोले- दो माह पुराने विवाद में हुई हत्या, पुलिस कर रही जांच
हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के बंजरा पुरवा गांव में रविवार देर रात एक भट्ठा मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 28 वर्षीय हरीकरन उर्फ सकटे को कुछ लोग गांव की पश्चिमी दिशा में ट्रैक्टर से छोड़कर चले गए थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरवा लिया गया मृतक के बड़े भाई लीला ने आरोप लगाया है कि जिन चार लोगों ने हरीकरन को छोड़ा था, उन्हीं से दो महीने पहले उनका विवाद हुआ था। लीला का कहना है कि इन्हीं आरोपियों ने हरीकरन की हत्या की है। हरीकरन अपने पीछे पत्नी अर्चना और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों द्वारा दिए जाने वाले शिकायती पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
