DniNews.Live

हरदोई में बाइक टक्कर से युवक की मौत:मौसेरे भाई समेत दो घायल, जमुनिया तिराहे के पास हुआ हादसा

हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक पंकज कश्यप की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पंकज के मौसेरे भाई और दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। हादसा जमुनिया तिराहे के पास हुआ। जमुनिया गांव निवासी पंकज कश्यप अपने मौसेरे भाई अरविंद के साथ मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे खेत पर गेहूं की कटाई के लिए जा रहे थे। बरगदिया-करीमनगर मार्ग पर जमुनिया तिराहे के पास उनकी बाइक को एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल कोथावां सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पंकज कश्यप अपने चार भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *