DniNews.Live

हरदोई में बस ने व्यक्ति को रौंदा, मौत:दुकान के बाहर हुआ हादसा, लोगों ने गाड़ी और ड्राइवर को पकड़ा

हरदोई के मल्लावां-राघौपुर मार्ग पर शुक्लापुर में मंगलवार दोपहर एक हादसा हो गया। दुकान के बाहर खड़े 27 वर्षीय मजदूर चिम्मन सिंह को एक निजी बस ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी चिम्मन सिंह मजदूरी करते थे। उनके भाई सोनू ने बताया कि चिम्मन शुक्लापुर में छविनाथ सिंह यादव की सीमेंट-मोरंग की दुकान पर कार्यरत थे और वहीं पास में किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार की दोपहर चिम्मन सिंह दुकान के बाहर खड़े थे, तभी मल्लावां से राघौपुर जा रही एक अनियंत्रित बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चिम्मन सिर के बल सड़क पर गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर मिननगर मोड़ के पास बस को रुकवा लिया और चालक सहित बस को पुलिस के हवाले कर दिया। चिम्मन सिंह अविवाहित थे और अपने आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर पर थे। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *