DniNews.Live

हरदोई में फोरलेन सड़क निर्माण को मंजूरी:पिहानी चुंगी से खेतुई तक, जाम से मिलेगी राहत

हरदोई शहर के भीतर हरदोई-पलिया-लखनऊ मार्ग (एनएच-731) के फोरलेन चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य के लिए लगभग 67 करोड़ 97 लाख 86 हजार रुपये का बजट मंजूर किया गया है। यह परियोजना चैनेज 158.500 से 169.00 किलोमीटर तक फैलेगी। आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि यह फोरलेन सड़क पिहानी चुंगी से शुरू होकर अटल चौक, सिनेमा चौराहा और लखनऊ चुंगी से होते हुए खेतुई बाईपास तक जाएगी। इस परियोजना से शहर में लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मंत्री अग्रवाल ने आगे कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से यातायात सुगम होगा। इसके साथ ही व्यापार, आवागमन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से दुर्घटनाओं में कमी आने और यात्रा समय घटने की भी उम्मीद है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस परियोजना को हरदोई के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका मानना है कि यह सड़क भविष्य में जिले को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और निवेश की नई संभावनाएं भी पैदा करेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति पर हरदोई वासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *