हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के भरखनी गांव के गयाई चौराहे के पास पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ। उसे बाएं पैर में गोली लगी और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आरोपी कुलदीप उर्फ गब्बर के पास से 40 लीटर चोरी का तेल, 20,000 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलदीप पर कुल 45 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें फर्रुखाबाद में 13, मैनपुरी में 6, शाहजहांपुर में 18, कानपुर देहात में 5 और हरदोई में 3 ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी के मामले शामिल हैं। चोरी की प्राथमिकी और जांच पाली के अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने 14 मार्च को मुड़रामऊ और बाबरपुर में पांच निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता भैयालाल पाल ने 15 मार्च को 10 ट्रांसफार्मरों से चोरी की शिकायत दर्ज कराई। 21 मार्च को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ उपकेंद्र के अवर अभियंता सर्वेश कुमार ने एक और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ अपर पुलिस अधीक्षक (सर्किल शाहाबाद) आलोक राज नारायण ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजे पाली और पचदेवरा की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। मुड़रामऊ की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार भगाने की कोशिश की। पीछा करने पर चालक ने खुद को घिरा देखकर कार रोकी और पुलिस पर फायरिंग की। बरामद सामान पुलिस ने आरोपी के पास से 40 लीटर चोरी का तेल, 20,000 रुपये नकद, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक फंसा हुआ कारतूस, एक कार, एक मोबाइल फोन, 8 खाली तेल के डिब्बे और तीन पाइप बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुलदीप विभिन्न जिलों में सक्रिय था और कई ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाता था।

Leave a Reply