DniNews.Live

हरदोई में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता:खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिले पुरस्कार और सम्मान

जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का स्वागत छोटे भइया ने पटका पहनाकर और विनय ने बैज लगाकर किया। जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महिला वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। माइनस 40 किग्रा वर्ग में अध्यांशी ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय तथा विनीता व फूलन देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 44 किग्रा वर्ग में देवकी प्रथम और पायल द्वितीय रहीं। 48 किग्रा में मधू शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 52 किग्रा में गौरी और 56 किग्रा वर्ग में कोमल विजेता रहीं। पुरुष वर्ग में भी कई भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा हुई। माइनस 50 किग्रा में कृतज्ञ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 55 किग्रा में अंश और 60 किग्रा में ऋषभ शीर्ष पर रहे। 65 किग्रा वर्ग में शिवांश दीक्षित विजेता घोषित किए गए। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। निर्णायक मंडल में अनुपम पाल सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में, जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *