हरदोई में गर्रा नदी में दो किशोर डूबे:एक को लोगों ने बचाया गया, दूसरे की गोताखोर कर रहे तलाश
![]()
हरदोई में गर्रा नदी में दो किशोर डूबे:एक को लोगों ने बचाया गया, दूसरे की गोताखोर कर रहे तलाश
हरदोई जिले में गर्रा नदी में नहाने गए दो किशोरों में से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरा लापता है। शनिवार को हुई इस घटना के बाद लापता किशोर की तलाश जारी है। यह घटना पाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास हुई। नोनखारा थाना सांडी निवासी 17 वर्षीय आशीर्वाद, जो दिल्ली के सीलमपुर में रहता है और इन दिनों रिश्तेदारी में गांव आया हुआ था, शनिवार दोपहर अपने रिश्तेदार वीर प्रताप के साथ गर्रा नदी में नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और वीर प्रताप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, आशीर्वाद नदी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पाली थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी शाहाबाद आलोक राज नारायण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोर आशीर्वाद की तलाश लगातार जारी है, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
