हरदोई में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई । उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पिता ने अपने दामाद पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। यह घटना हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र की है। ईश्वरी पुरवा निवासी संतोष ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री साधना का विवाह बघौली थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सुशांत के साथ 10 जून 2025 को किया था। साधना गर्भवती थी। मृतका के पति सुशांत ने बताया कि साधना अक्सर बीमार रहती थी। छह दिन पहले उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे कछौना के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। सुशांत के अनुसार, दो दिन पहले वह साधना को घर लाया गया था। देर शाम उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उसे शौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मंगलवार की रात उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता संतोष को गुरुवार को सूचना मिली। वह शौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। संतोष ने आरोप लगाया कि उनका दामाद सुशांत दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर सुशांत ने साधना की लात-घूसों से पिटाई की थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ी थी। कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply