DniNews.Live

हरदोई में खेत के विवाद में मारपीट का VIDEO:एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के मुर्दियापुर में दो पक्षों में खेत के विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एक पक्ष के चार, दूसरे पक्ष के तीन और 5 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। मझिला थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक रामकुमार शुक्ला ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि सोमवार को गांव निवासी मनीष के खेत में एक पक्ष से आशिक, सलीम, असलम और आदिल दूसरे पक्ष से कलेक्टर, महमूद और साजिद आपस में गाली गलौज कर रहे थे। मौके पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। मौके से दोनों पक्षों को लाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष के 4 से 5 लोग एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देकर घटनास्थल से भाग गए हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों पर आपराधिक धमकी, चोट पहुंचाना, पहले से योजना बनाकर अपराध करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *